Home Home अगर आप लक्षद्वीप जाते हैं और ये 5 स्ट्रीट फूड नहीं खाते...

अगर आप लक्षद्वीप जाते हैं और ये 5 स्ट्रीट फूड नहीं खाते हैं, तो बहुत पछताओगे

0

अगर आप लक्षद्वीप जाते हैं और ये 5 स्ट्रीट फूड नहीं खाते हैं, तो बहुत पछताओगे

हमेशा से बेहद कम लाइमलाइट में रहने वाला भारत का एक द्वीप इन दिनों काफी चर्चा में आया हुआ है। जी हां, हम 36 द्वीप समूहों से बने लक्षद्वीप की बात कर रहे हैं। नीले समुद्र की रोशनी से जगमगाते इस द्वीप पर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रा की। इसी के बाद से इसकी खूबसूरती की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। आपने इसके ट्रैवल डेस्टिनेशन्स के बारे में शायद पढ़ा या सुना हो, लेकिन क्या आप यहां के फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में जानते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें यहां चाव से खाया जाता है। ऐसे में आप भी अगर यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नोट कर लीजिए इस सुंदर द्वीप पर एक्सप्लोर किए जाने वाले ये स्ट्रीट फूड्स.Lakshadweep घूमें और नहीं ट्राई किए ये 5 स्ट्रीट फूड्स, तो अधूरा रह जाएगा पूरा मजा!
लक्षद्वीप को लेकर इन दिनों चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। पिछले दिनों पीएम मोदी ने यहां विजिट की। इसके बाद से ही लोग यहां घूमने की डेस्टिनेशन्स के बारे में जानने की कोशिशों में जुटे हैं। इस बीच अगर आपका भी यहां जाने का प्लान है तो हम आपको बताएंगे यहां खाए जाने वाले कुछ फेमस स्ट्रीट फूड्स

 

 

अगर आप लक्षद्वीप जाते हैं और ये 5 स्ट्रीट फूड नहीं खाते हैं, तो बहुत पछताओगे
अगर आप लक्षद्वीप जाते हैं और ये 5 स्ट्रीट फूड नहीं खाते हैं, तो बहुत पछताओगे

 

किलंजी (Kilanji)

किलंजी (Kilanji)

चावल और अंडे की मदद से इसे तैयार किया जाता है। इसे कोकोनट मिल्क, केले और गुड़ से बनी ग्रेवी के साथ खाना पसंद किया जाता है। ये किलंजी आपको आमतौर पर लक्षद्वीप में खास मौकों पर मिल ही जाएगी।

मुस कवाब (Mus Kavaab)
मुस कवाब (Mus Kavaab)
मुस कवाब इस द्वीप के सबसे बढ़िया सीफूड में से एक है। ये मछली के टुकड़ो को कोकोनट मिल्क, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, लौंग और इलाइची के पेस्ट में मैरिनेशन करके तैयार किया जाता है। इसे टमाटर की प्यूरी की साथ पकाया जाता है।
ऑक्टोपस फ्राई (Octopus Fry)
ऑक्टोपस फ्राई (Octopus Fry)
लक्षद्वीप पर आपको फ्राईड ऑक्टोपस खाते लोग भी दिख जाएंगे। इसमें बेबी ऑक्टोपस को क्रिस्पी करके परोसा जाता है।
मास पोडिचाथु (Maas Porichathu)
मास पोडिचाथु (Maas Porichathu)
ड्राई ट्यूना से इस डिश को बनाया जाता है। पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, कोकोनट, हल्दी पाउडर, प्याज और लहसुन के साथ मेरिनेट करने के बाद इसे रोटी या चावल के साथ सर्व किया जाता है।
बटला अप्पम (Batla Appam)
बटला अप्पम (Batla Appam)
इस द्वीप पर आपको एक पॉपुलर मिठाई का स्वाद भी चखने को मिलेगा, जिसका नाम है बटला अप्पम। इसे अंडे, आटा, चीनी और इलाइची से बनाया जाता है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Discover more from Tazakhabarnow

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version