वर्ष 2024 वाहन मार्केट के लिए अब तक शानदार साबित हुआ है। पहले महीने में ही कई कारों की एंट्री हो चुकी है और आगामी समय में भी कई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं।

अगले तीन-चार माह के भीतर ही कई नई कारें आने वाली हैं। यहां इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं। 

Mahindra XUV300 Facelift महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट के अगले महीने यानी फरवरी 2024 में लॉन्च होने की संभावना है। उम्मीद है कि इसमें अपडेटेड डिजाइन और कई नए फीचर एडिशन मिलेंगे। लॉन्च से पहले इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपडेटेड XUV300 सब-कॉम्पैक्ट SUV और इलेक्ट्रिक वेरिएंट XUV400 EV के लॉन्च के साथ वर्ष 2024 की शुरुआत करेगी. फिलहाल इनकी अंतिम दौर की टेस्टिंग चल रही है, दोनों मॉडल फरवरी में लॉन्च होंगे. 

2024 महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट की हाल ही में स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे इसके अपडेटेड इंटीरियर की झलक मिलती है. इसमें मौजूदा 7-इंच यूनिट की जगह एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. 

New Gen Maruti Suzuki Swift मारुति सुजुकी के लिए यह साल अब तक काफी अच्छा रहा है, जहां कंपनी ने नई माइक्रो एसयूवी फ्रॉन्क्स के साथ ही ब्रेजा सीएनजी और प्रीमियम एमपीवी इनविक्टो लॉन्च की। कंपनी इस साल आने वाले महीनों में और भी नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है।

Tata Curvv टाटा कर्व पंच ईवी के हालिया लॉन्च के बाद कंपनी एक और आगामी गाड़ी पर काम कर रही है। उम्मीद है कि 2024 की दूसरी छमाही में कर्व को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नियमित आईसीई पावरट्रेन लॉन्च किया जाएगा। यह अपकमिंग कार टाटा कर्व (Tata Curvv) है जो साल 2024 के अंत तक लॉन्च होगी।

Toyota Taisor मारुति सुजुकी फ्रोंक्स-आधारित कूप एसयूवी संभवत Toyota Taisor हो सकती है। आने वाले महीनों में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है। खबरों की माने तो यह फ्रोंक्स के साथ अंडरपिनिंग और पावरट्रेन साझा करेगा, जिसमें पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी ईंधन विकल्प और 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल 1.2 लीटर K12C इंजन प्रदान किया जाएगा।