Homeबिज़नेसYouTube से चॉकलेट बनाना सीख, इस लड़के ने बना डाली करोड़ो की...

YouTube से चॉकलेट बनाना सीख, इस लड़के ने बना डाली करोड़ो की कंपनी!

YouTube से चॉकलेट बनाना सीख, इस लड़के ने बना डाली करोड़ो की कंपनी!

Saraam Success Story: आज हमारे देश भारत में हर दिन कोई न कोई अपना खुद का Startup और बिज़नेस शुरू कर रहा हैं, जिसके कारण हमारे देश में Startups की गिनती भी बढ़ती जा रही हैं। Startups और बिज़नेस का हमारे देश की इकॉनमी में एक बहुत बड़ा योगदान भी हैं, इसलिए सरकार भी सभी को अपना बिज़नेस करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसलिए आज हम आपके लिए Startup की दुनिया से एक गजब की Success Story लेकर आए हैं.

साल 2020 कोरोना महामारी के दौरान जब भारत में लॉकडाउन लग गया था, तब सभी लोग सोशल मीडिया का इस्तमाल ज्यादा करने लग गए थे। उसी समय एक 16 साल के लड़के ने अपने पैशन के कारण YouTube पर चॉकलेट बनाना सीखना शुरू कर दिया और वहाँ से चॉकलेट बनाना सीखते हुए उस 16 साल के लड़के ने आज एक करोड़ो की कंपनी खड़ी कर दी हैं।

यहाँ पर हम बात कर रहे हैं Digvijay Singh की जिन्होंने 16 साल की उम्र में अपना चॉकलेट बिज़नेस शुरू किया था और आज सिर्फ 19 साल की उम्र में अपने इस बिज़नेस से करोड़ो रुपए कमा रहे हैं, Digvijay की कंपनी का नाम Saraam हैं। इसलिए आज हम Saraam Success Story के बारे में पढ़ेंगे, कि कैसे Saraam आज इस बिज़नेस से करोड़ो रुपए कमा रहे हैं।

YouTube से सीखा चॉकलेट बनाना: Saraam Success Story

Digvijay Singh को बचपन से ही चॉकलेट जैसी चीजे काफी पसंद थी, और वो इसे बनाना भी सीखना चाहते थे। पर उन्हें इन चीजों के लिए समय नहीं मिल पाता था, पर जब साल 2020 में कोरोना वायरस के कारण देश में लोक डाउन लग गया था। तो उन्होंने इस दौरान अपने भाई के कहने पर YouTube से ही चॉकलेट बनाना सीखना शुरू कर दिया था।

YouTube पर चॉकलेट बनाना सीखते हुए उन्होंने अपने परिवार में सभी को अपनी बनाई चॉकलेट खिलानी शुरू कर दी थी, और सभी को उनकी बनाई चॉकलेट पसंद भी आ रही थी। आपको ये भी बता दें कि शुरुवात में जब उन्होंने चॉकलेट बनानी शुरू की तो वो कई बार फेल भी हुए पर उन्होंने अपनी चॉकलेट बनाने की कोशिश को जारी रखा और लोगो को उनकी चॉकलेट भी पसंद आने लगी।

लोगो ने किया प्रेरित बिजनेस शुरू करने के लिए: Saraam Success Story

Digvijay जब YouTube विडियोज की मदद से चॉकलेट बनाना सीख गए थे और उन्होंने अपने करीबी लोगो को जब अपनी बनाई चॉकलेट खिलाई तो सभी को वो बहुत पसंद आ रही थी। जिसके कारण सभी Digvijay को खुद का चॉकलेट बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

YouTube से चॉकलेट बनाना सीख, इस लड़के ने बना डाली करोड़ो की कंपनी!
digvijay-singh
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शुरुवात में Digvijay ने इसे Hobby के तौर पर करना शुरू किया, पर उन्होंने फिर सोचा कि वो अपने Chocolates को गाड़ियों के शोरूम और Hotel Owners को बेच सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने देखा कि मार्केट में कुछ ज्यादा अच्छे Flavor वाले चॉकलेट भी उपलब्ध नहीं हैं तो उन्होंने अपने अलग फ्लेवर वाले चॉकलेट बनाने पर ध्यान दिया और यहीं से उनकी कंपनी की शुरुवात हुई।

कमाते हैं आज करोड़ो रुपए

साल 2021 में Digvijay ने अपने नए चॉकलेट Flavors के साथ अपनी Saraam नाम की कंपनी को शुरू किया और उसी साल Digvijay को एक Car कंपनी से 1000 चॉकलेट का भी ऑर्डर मिल गया। उसके बाद Digvijay और इनकी कंपनी ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली और आज इनकी ये Saraam कंपनी करोड़ो की बन चुकी हैं।

Digvijay ने खुद ही चॉकलेट बनाना सीखा हैं और खुद ही अपना बिजनेस शुरू करके इसे एक बहुत अच्छा और सॉलिड बिजनेस आज बना दिया। Saraam की शुरुवात से लेकर आज तक Digvijay इससे 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे कमा चुके हैं और इनकी कंपनी लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं।

Saraam Success Story Interview

हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको Saraam Success Story की जानकारी हो गई होगी, इसे अपने दोस्तो के साथ भी सांझा करें ताकि उन्हें भी Saraam Success Story की जानकारी हो सके। ऐसे ही ओर भी लेख पढ़ने के लिए हमारे ‘Business’ पेज पर जरूर जाएँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Discover more from Tazakhabarnow

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading